कसरावद। कृषि उपज मंडी में 6 दिन आस्था यात्रा के चौथे दिन रात्रि विश्राम करने पर दिया बडा बयान भगवान के घर देर है अंधेर नहीं गुजरात की एक अदालत द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद हाई कोर्ट ने भी उनकी सजा को बरकरार रखा जिसके चलते उनकी सांसदी चली गई कांग्रेस द्वारा इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई जिस पर सुनवाई करते हुए उक्त सजा को फिलहाल रोक लगा दी है इसी खुशी में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जश्न मनाया इस दौरान पूर्व कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई है गुजरात में कोर्ट द्वारा जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या करते हुए राहुल गांधी को सजा सुनाई गई थी उसे सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया है।