नरसिहंपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले की चारों विधानसभाओं के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने शनिवार को अपने- अपने विधानसभा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां केन्द्रों पर मौजूद बीएलओ को मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य करने के निर्देश दिये। मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं मृत मतदाताओं के नाम काटे जाने के निर्देश दिये।