BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 11:39 am
BIG NEWS : प्रदेश के भाजपा विधायक और पुत्र विवेक, जब आदिवासी युवक पर चलाई गोलियां तो एक्शन में आया प्रशासन, अब एसपी ने दिया ये बड़ा आदेश, एमएलए ने बेटे को लेकर दिया ये बयान, पढ़े खबर       

Share On:-

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के विधायक राम लल्लू के बेटे विवेक वैश्य को पुलिस अधीक्षक ने इनामी बदमाश घोषित कर दिया है। एसपी सिंगरौली ने ऐलान किया है कि जो कोई भी विवेक वैश्य की गिरफ्तारी में मदद करेगा अथवा विधायक का बेटा विवेक वैश्य कहां पर छुपा हुआ है, उसका ठिकाना बताएगा उसे 10000 रूपए इनाम दिया जाएगा। पुलिस को एक आदिवासी पर गोली चलाने के मामले में उसकी तलाश है। 
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के आरोपित सिंगरौली विधायक पुत्र को ढूंढने पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी। इधर कांग्रेस के पदाधिकारी घटना को लेकर धरना प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा। आदिवासी युवक पर गोली चलाने को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे हैं। घटना के बाद देर रात से ही मोरवा पहुंचे पुलिस अधीक्षक मो यूसुफ कुरैशी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल एवं अन्य तकनीकी जानकारी की सहारा लिया जा रहा है। 
सरकारी डॉक्टरों द्वारा असमर्थता व्यक्त कर देने के बाद गोली लगने से घायल सूर्य प्रकाश खैरवार पिता दरोगा राम खैरवार 34 वर्ष का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। घायल सूर्य प्रकाश ने बताया कि अपने घर से सब्जी एवं किराना का सामान लेने जा रहा था। रास्ते में भाई आदित्य खैरवार एवं राहुल खैरवार से दीपक पनिका वाद विवाद कर रहे थे। तब उसने जाकर बीच बचाव करने की कोशिश की। उसी समय अचानक गोली चली जो उसके दाहिने हाथ में लगी। तब उसने विवाद के स्थान पर खड़ी कार के तरफ देखा तो विवेक वैश्य अपने कार में बैठे हुए थे। अपने हाथ में छोटी बंदूक नुमा कुछ लिया था जो घटना के बाद वहां से भाग निकला। उसी समय किसी ने विवेक के कार का शीशा भी तोड़ दिया था। पुलिस ने विवेक वैश्य समेत 2 अन्य के विरूद्ध धारा 307, आईपीसी 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य ने इस मामले में वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि विवेकानंद बीते 5 सालों से मेरे साथ नहीं रहता है। विधायक ने आदिवासी के साथ हुई घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वो परिवार मेरे बेहद करीब है, पुलिस अपना काम करे और कड़ी कार्यवाई करे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE