BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 11:46 am
BIG REPORT : मुख्यमंत्री चौहान के जतारा रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह पुष्प वर्षा से जन-जन ने किया सीएम का आत्मीय स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को टीकमगढ़ जिले के जतारा पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान के जतारा आगमन पर रोड शो के दौरान जनसैलाब सड़कों पर उमड़ आया। लाड़ली बहनों, बच्चों और नगरवासियों ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया। सड़कों के दोनो ओर अपार जनसमूह के साथ ही लोग अपने घरों की छतों से पुष्पों की वर्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इस रोड शो के दौरान प्रकृति भी मेहरबान थी, हल्की-फुल्की बूंदों के बीच शाम के सुहावने मौसम में लाड़ली बहनें अपने भाई और बच्चें अपने मामा के स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाये अतूर थे।
जतारा की सड़कों एवं चौराहों पर लाड़ली बहनें धन्यवाद शिवराज भैया की तख्तियां लिए खड़ी थी और मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा कर रही थी। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पटवारी संघ, जनपद कर्मचारी संघ सहित अन्य संघों ने अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह तथा बड़ी फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अपने वाहन को रोककर आमजन से आवेदन लिए, लोगो से हाथ भी मिलाए। इस दौरान एक लाड़ली लक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल भी भेंट किया।

अपने इस रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने जैन समाज के महान संत दिगम्बर जैन आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी के दर्शन किए और उनका आर्शीवाद भी लिया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डा .भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न समाज , संगठनों और नगरवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रोड शो के दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक, पूर्व मंत्री, विधायक हरिशंकर खटीक मुख्यमंत्री के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE