मुरैना। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहे है जिसमें बीजेपी अन्य अन्य विधानसभाओं में सम्मेलन करा कर हुंकार भर रही है लेकिन इस वक्त विधान सभा चुनाव भी नजदीक है लेकिन क्या इन सम्मेलनों का बीजेपी को कितना लाभ पहुंचेगा यह तो वोटर समय आने पर तय कर ही देगा। लेकिन आज मुरैना की विधान सभा अंबाह और पोरसा में यह सम्मेलन हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिरकत की, तोमर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे बहुमत के साथ विधान सभा चुनाव में सरकार बनाएगी, वहीं राहुल गांधी 15 अगस्त को यात्रा निकाल रहे है तो उस पर नरेंद्र तोमर ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी और बड़ा करने के लिए निकली जाती है यह यात्रा न तो कांग्रेस को बड़ा कर सकती है और न ही किसी की समस्या को निपटा सकती है इतना ही नहीं बताया कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को कई बार प्रस्तुत करने की कोशिश की लेकिन वह वह कई बार फेल हुए और इस बार भी फेल होंगे।
वहीं वन मंत्री भूपेंद्र यादव पहली बार मुरैना दौरे पर आए और उन्होंने इस बिस्मिल की भूमि को सबसे पहले नमन किया उन्होंने ने कहा कि बीजेपी झूठ की गारंटी का चुनाव नहीं लड़ती, बीजेपी अपने काम के भरोसे का चुनाव लड़ती है यह बीजेपी की सरकार देश के गरीबों के लिए समर्पित है प्रधानमंत्री का संकल्प है कि गरीबी को दूर करना है तो इसके लिए गांव का विकास करना होना इसके लिए किसान की आमदनी को बढ़ाना होगा आमदनी बढ़ाने के लिए किसान को सही समय पर खाद बीज और सिंचाई के लिए साधन प्राप्त कराना होगा और छोटे किसानों के लिए किसान सम्मान निधि देनी होगी ये पूरे काम प्रधानमंत्री ने पूर्ण किए है वहीं उन्होंने जनता से कहा कि भेस बदलकर कौन आता है तो भोली भाली जनता के कह दिया बहरूपिया तो उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा जब कांग्रेस हमारे सामने चुनाव लड़ रही थी जब देश की जनता यूपीए से परेशान थी और इसमें रोज घोटाला होता था और रोज कोई न कोई मंत्री अंदर जाता था अब यह यूपीए का नाम बदलकर आ रहे है यह यूपीए का नाम क्यों बदल रहे है क्यों कि जनता जानती है यह यूपीए का नाम घमंडिया रख ले या कुछ भी रख लें लेकिन जनता प्रधानमंत्री के साथ है, बीजेपी रिपोर्ट कार्ड लेकर आती है और कांग्रेस झूठ का गारंटी कार्ड लेकर आती है कमलनाथ मध्यप्रदेश में सांसद भी रहे है और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री रहे है तो मध्यप्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह की भी गारंटी नहीं लेगी, 18 साल में बीजेपी की सरकार ने अपने ट्रैक रिकॉर्ड के साथ जो काम किया है उसी पर मध्यप्रदेश चलने वाला है।