BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 1:51 pm
KHABAR : बारिश के मद्देनजर कलेक्टर ने दिये सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश, बोले- अपने-अपने क्षेत्रों पर रखे नजर, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने लगातार हो रही बारिश तथा बारिश की बताई गई संभावनाओं के मद्देनजर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ सभी एसडीएम, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सावधान और सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर प्रसाद ने अफसरों को हिदायत दी है  कि एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में उन स्थानों पर विशेष नजर रखें, जहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। हालात सामान्य होने तक पुल- पुलियों की स्थिति की निगरानी करें। पुल -पुलियों के ऊपर से पानी का बहाव होने पर लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगायें। कलेक्टर प्रसाद ने एसडीएम एवं तहसीलदारों से कहा कि अपने अधीनस्थ अमले पटवारी, कोटवार के साथ-साथ पंचायत सचिवों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दें और लगातार उनके संपर्क में रहें, ताकि जहां भी आवश्यकता हो वहां राहत एवं बचाव के कार्य तत्काल शुरू किये जा सके।  
प्रसाद ने उन पुल-पुलियों पर भी विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी जो बाढ़ या जलप्लावन की स्थिति में डूब में आ सकते हैं। उन्होनें एसडीएम एवं तहसीलदारों को यह सुनिश्चित करने कहा कि ऐसे पुल- पुलियों  पर होमगार्ड की तैनाती करें ।   कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश भी सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिये हैं।

दें सूचना -
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि पुल -पुलिया या रपटा पर पानी ओवरफ्लो होने की स्थिति पैदल या वाहन के साथ या किसी साथी, परिजनों के साथ निकलने का प्रयास बिल्कुल भी नहीं करें। पशुओं और मवेशियों को भी बाढ व संभावित तूफान वाले स्थलों से दूर रखें ,ताकि पशु हानि भी न हो। भूल या नासमझी के चलते मानव जीवन को खुद संकट में नहीं डालें। सुरक्षित और पर्याप्त दूरी पर रहें।बाढ़ या किसी भी अन्य प्रकार की आपदा की सूचना जिला कंट्रोल एंड कमांड केंद्र के दूरभाष नंबर 07622 -220071 पर दें।ये मार्ग हुए बंद   नायब तहसीलदार सिनगौडी ने बताया कि अतिवर्षा के कारण तहसील विजयराघवगढ़ के देवराकलॉ से देवसरी इन्दौर मार्ग में कटनी नदी पुल के ऊपर पानी होने तथा विजयराघवगढ से बरही मार्ग पर महानदी पुल के ऊपर पानी होनें के कारण एवं विजयराघवगढ़ से कांटी मार्ग पर कटनी  पुल के ऊपर पानी होने के कारण मार्ग बंद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE