गरोठ। तहसील के ग्राम बोलिया में शनिवार को क़स्बा पटवारी केपी सिंह द्वारा सर्वे क्रमांक 71 को मध्यप्रदेश शासन की संपत्ति घोषित कर बेनर लगाया गया। इस भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। वहीं साथ ही पूर्व कस्बा पटवारी मुरली पाटीदार की देख रेख में भूमाफियाओं द्वारा प्लाट काटे जा रहे थे। जिसको इस सर्वे क्रमांक 71 को मीडिया द्वारा उठाया गया था कि यह भूमि शासकीय हे। जिसको वर्तमान पटवारी द्वारा शनिवार को शासकीय घोषित कर पोस्टर लगाया गया।