मुरैना। चुनाव आयोग द्वारा मतदान के प्रतिशत को शत प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मतदान करने के लिए गांव-गांव रथ प्रचार कर रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा मुरैना जिले में 6 रथ भेजे गये हैं। यह रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर महिला एवं पुरुष को इस बार अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अनेकों प्रकार की फिल्में दिखाकर उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यह रथ सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिगवार और लक्ष्मणपुरा पहुंचा। ये गांव चंबल नदी के किनारे बसे हुए हैं। ग्रामीणों ने चुनाव आयोग की फिल्में देखकर कहा कि इस बार बीहड़ क्षेत्रों में भी शत-प्रतिशत मतदान महिला और पुरुष करेंगे।