मनासा। मध्यप्रदेश जन आभियान परिषद के तत्वावधान में गांव गांव में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया है। आज आँतरी माता में श्री देवनारायण मंदिर परिसर में ग्रामीण जन की उपस्थित में जिला समन्वय व ब्लॉक समन्वयक के द्वारा बताया गया कि सभी जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है नाम दर्ज कराये। साथ ही निष्पक्ष मतदान करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात श्री देवनारायण मंदिर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक विरेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वय महैन्द्र सिंह भाटी, परामर्शदाता डॉ राम धनगर, प्रस्तुतम समिति के सचिव कपिल राठौर, बीएसडब्ल्यू छात्र हरिओम गेहलोद, छात्रा शीतल सेन और ग्रामीण जन जगदीश बसेर, नीरज पोरवाल, दुर्गेश गेहलोद, जगदीश धनगर, पप्पुलाल धनगर, शम्भुलाल धनगर, किशन धनगर, सागर गेहलोद उपस्थित रहे।