रतलाम। मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिला स्तरीय पद ग्रहण समारोह का आयोजन बडबढ़ हनुमान मंदिर स्थित सभागृह पर आयोजित किया गया।
सम्मेलन में जिले के समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति मे सभी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिलाध्यक्ष राजीव लवानिया ने बताया कि शिक्षक कांग्रेस की जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व में मुझे सोपी है, मैं उस पर सदैव खरा उतरते हुए रतलाम जिले के समस्त कर्मचारी जगत की आवाज बनने की कोशिश करूंगा। और संगठन की रीति नीति को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहूंगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश के संगठन प्रभारी एन.डी. वैष्णव, प्रांत उपाध्यक्ष राजमल सराह विशेष अतिथि हरीश नामदेव संभागीय अध्यक्ष उज्जैन, सुरेश चंद्र शर्मा, बाबूलाल बिरमा, डॉक्टर मुनिंद्र दुबे, अशोक कुमार बंसल, हेमंत राय, राजेश भंडवाल आदि प्रदेश नेतृत्व उपस्थित रहा।
सभी वक्ताओं ने कर्मचारियों की जायज मांगों के साथ प्रमुख रूप से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नय्युम पठान, तेजपाल सिंह राणावत, गोपाल बोरिया, चरण सिंह यादव, कैलाश कपासिया, अशोक बंसल, शैतान सिंह राठौर, हेमंत सिंह राठौर, मुस्तकीम सिद्दीकी, आसिफ खान, रईस खान, संजय मेहता, प्रभात शर्मा, राजेश जोशी, सुखलाल सिंगार, तेजसिंग डिंडोर, भरत लाल टांक, अभिषेक शर्मा, राजेन्द्र महोलिया, आनंद चावला, कैलाश कपासिया, रजनीश चौहान, योगेश कसेरा, कन्हैयालाल मालवीय, दिनेश जाट, संजय जैन, रामकुमार कचोटिया, मुकेश रायकवार, सिकंदर शेख, जगदीश पांचाल, कमल परिहार, अशोक श्रोतीय, अनोखी राठौर, राजेंद्र सिंह राठौर, शशांक दवे, भोम सिंह खींची, कैलाश पारगी, रुप चंद खराड़ी, सहित सैकड़ो कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन एवं अपाक्स के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टाक ने किया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष सैलाना निर्मल सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।