मंदसौर। रतलाम रेल मंडल डीआरएम रजनीश कुमार चितोड़गढ़ जंक्शन से रतलाम लौटते समय मंदसौर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए रजनीश कुमार ने बताया कि आज वे मंदसौर पहुंचे है। यहां स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर प्रतीक्षालय का विस्तार कर यात्रियों को ज्यादा सुविधा देना है। वेटिंग रुम बड़ा बनाने और स्टेशन को बढ़िया बनाने को लेकर कुछ विचार किया है। इसमें पार्किंग को ठीक करना ट्रैफिक कन्जेक्शन को रोकना, यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रतीक्षालय को सुधारने के साथ ही टेबल की संख्या बढ़ाने का प्लान किया है।
उन्होंने कहा कि वैसे अगले फेज में मंदसौर का यह स्टेशन भी अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल हो जाएगा, लेकिन इससे पहले यहां जो छोटी-छोटी जरुरतें है, उसे हम पूरा करने का प्रयास कर करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैक दोहरीकरण लाइन भी अगले साल तक पूरी हो जाएगी, इससे यात्रियों की सुविधाएं बढ़ जाएगी।