शाजापुर। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। वैसे वैसे हर कोई विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे है। कोई कावड़ यात्रा निकाल रहा है। तो कोई रुद्राक्ष वितरण कर रहे हैं तो कोई द कश्मीर फाइल दिखा कर जनता के बीच में जा रहे ओर विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। इसी कड़ी में आज घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा एक विशाल राष्ट्रि गोरव यात्रा निकाली यात्रा में सेकडो कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा अरनिया कला इंद्राआवास से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए हाट बाजार पहोंची।
हम आप को बात दे की कालापीपल विधानसभा में खाती समाज का वोट सब से अधिक है। और दोनो पार्टियां खाती उम्मीदवार पर ही दाव लगाएगी और घनश्याम चंद्रवंशी भी खाती समाज से आते हे भाजपा के युवा चेहरा है इस लिए घनश्याम चंद्रवंशी लगातार जनता के बीच में बने रहते है। वही राष्ट्री गोरव यात्रा का नगर भर में नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। वही यात्रा के दोरान घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा पूर्व सैनिक और पत्रकारों का भी भारत माता का चित्र भेट कर स्वागत सम्मान किया गया।
वही वक्त्ताओ द्वारा जमकर हिंदुत्व पर भाषण दिए गए और 2023/24 में भाजपा की सरकार बनने की बात कही गई। वही घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा की पार्टी जो भी दायत्व देगी में उसे अपनी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा में पिछले 23 साल से पार्टी के साथ काम कर रहा हूं।