सेगांव। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडलो की अहम बैठक का आयोजन देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर प्रांगण में रखी गयी। जिसमे सभी बुथ समिति के सदस्य उपस्थित थे। जिसमें भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवम हितग्राहियों के साथ चर्चा करते हुए ओर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को हर बुथ से विजय दिलाने का संकल्प लिया गया है। जिसमें यह संदेश दिया है कि मेरा बुथ सबसे मजबूत के अन्तर्गत भाजपा संगठन को मजबूत करने में बुथ समिति की महात्वपुर्ण भुमिका होगी।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सहित भगवानपुरा विधानसभा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।