मनासा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज नीमच जिले के दौरे पर है। जिले की मनासा विधानसभा में सीएम कई सौगाते देंगे। सीएम शिवराज सिंह का हेलीकॉप्टर मनासा हेलीपेड पहुँच गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक माधव मारु, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने हेलीपेड पर सीएम शिवराज का स्वागत किया। सीएम शिवराज सिंह का अब रोड शो शुरू हो गया है।