मंदसौर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला मंदसौर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से अपनी खरीफ फसलों का बीमा 16 अगस्त 2023 तक करा सकते हैं। फसल बीमा के लिए दस्तावेज भू अधिकार पुस्तिका या बी वन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा फसल बुवाई प्रमाण पत्र साथ ले जाए। अधिक जानकारी के लिए किसान एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड का टोल फ्री नंबर 180023 37115 पर संपर्क कर सकते हैं।