शिवपुरी। कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के निर्देशों को धता बताने वाले खदान माफिया लगातार अपने अवैध कारोबार को संचालित कर रहे है जबकि कलेक्टर के द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है कि किसी भी हाल में अवैध उत्खनन और परिवहन आगामी 01 सितम्बर तक प्रतिबंधित रहेगा बाबजूद इसके अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देशन में प्रभारी खनिज अधिकारी अनूप श्रीवास्तव के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। सूचना मिलने पर अनूप श्रीवास्तव रेत के उत्खनन के रूप में पहचाने जाने वाली खदान कल्याणपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां खनिज विभाग की टीम के साथ इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। यहां प्रभारी खनिज अधिकारी अनूप श्रीवास्तव के द्वारा कल्याणपुर खदान पहुंचे तो यहां मौके पर पानी में उतरी पनडुब्बी को स्वयं आग लगाकर मौके पर ही नष्ट किया । और मौके पर ही एक डम्फर को भी जब्त किया गया।