BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 5:23 pm
NEWS : घटियावली में 6 करोड़ से ज्यादा की लागत के विभिन्न विकास कार्याे का उद्घाटन एवं शिलान्यास, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

बस्सी। घटियावली ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। घटियावली के सुभाष मार्केट में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री जाड़ावत ने घटियावली में हुए विकास कार्य एकलव्य ज्ञान केंद्र, खेल स्टेडियम, 8 सीसी रोड, सामुदायिक श्मशान विकास कार्य, तीन पुलिया निर्माण कार्य, कचरा संग्रहण केंद्र, सामुदायिक शौचालय, नवीन महात्मा गांधी विद्यालय, चित्तौड़ खेड़ा हाईवे से घटियावली तक सड़क आदि का उद्घाटन किया। इसी तरह महात्मा गांधी स्कूल में दो कक्षा कक्ष में बरामदा, बालिका स्कूल में दो कक्षा कक्ष, सामुदायिक भवन, तेजाजी बावजी के खुला बरामदा निर्माण कार्य, घटियावली से राजपुरिया तक दो करोड़ 25 लाख की सड़क आदि विकास कार्यों का शिलान्यास किया।


समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रत्येक पंचायत में विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर कांग्रेस सरकार ने आमजन को राहत प्रदान करने का काम किया है।


प्रवक्ता ने बताया की समारोह के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, बिजयपुर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, घटियावली सरपंच यशोदा देवी कुमावत, पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत, गिलुण्ड सरपंच प्रतिनिधि हुक्मीचंद चोपड़ा, नेतावल गढ़ पाछली सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह राणावत, अनिल सोमानी, घटियावली खेड़ा ग्राम अध्यक्ष रामनारायण धाकड़, घटियावली ग्राम अध्यक्ष यशवंत रावल, सूर्यवीर सिंह शक्तावत, राजू सोमानी, दिनेश गाडरी पूर्व जिला प्रवक्ता महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन घटियावली पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शक्तावत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE