BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 7:17 pm
KHABAR : जामगोद की महिला सरपंच को मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान, कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। आज सोमवार को जामगोद की महिला सरपंच रेखा राठौड़ ग्रामीणों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां पर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय एसडीएम प्रदीप सोनी को ज्ञापन देते हुए बताया कि मेरे पंचायत के उप सरपंच पति रईस खा और मोहित शर्मा हमारे पंचायत के कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हैं हमें ब्लैकमेल करते हैं। आए दिन हमें झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देते हैं जिससे मेरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। यह दोनों चुनाव के समय मेरे प्रतिद्वंदी थे इसलिए मेरे परिवार को यह परेशान करते हैं। साथ उन्होंने कहा कि पंचायत में बहुत से लोगों को आवास योजना नहीं मिल पाई। हमारा निवेदन है कि ग्राम जामगोद में गांव आबादी बढ़ जाने के कारण आवास की कमी है जनसंख्या ज्यादा हो जाने के चलते हरिजन ओर आदिवासियों को भवन निर्माण के लिए भूमि की आवश्यकता है ग्राम में खाली पड़ी शासकीय जमीन को ग्राम आबादी में की जाएं,जिससे जी सभी को आवास योजना का लाभ मिल सके,वही सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व पंचायत में आए दिन विवाद उत्पन्न करते हैं जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है उन पर सख्त कार्यवाही हो। वही ग्रामीण जनों ने बताया कि सरपंच द्वारा पंचायत में कार्य करने पर लोगों द्वारा हस्तक्षेप किया जाता है जिससे कि ग्राम में ग्राम वासियों को कोई सी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाता।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE