BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 7:51 pm
BIG NEWS : रात का समय और बाइक सवार, जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई पुलिस, जैसे ही खंगाले सीसीटीवी फुटेज तो खाकी के हत्थे चढ़ा बदमाश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मोबाईल पर बात करते रास्ते चलते राहगीर से मोबाईल फोन छीनकर लूट ले जाने की वारदातों का खुलासा करते हुए निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लुटे गए चार मोबाईल फोन व एक मोटर साईकिल को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 2 अगस्त को कस्बा निम्बाहेड़ा से रात्रि के समय मोटर साईकिल पर सवार एक व्यक्ति ने दो अलग अलग स्थान बापु बस्ती निम्बाहेड़ा निवासी अमान पुत्र अकबर खान से व इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा निवासी यामीन अली पुत्र ईरशाद अली से मोबाईल छीन कर ले जाने के निम्बाहेड़ा कोतवाली पर दर्ज लूट के प्रकरण में पुलिस जांच एएसआई सूरज कुमार द्वारा की गई।
थानाधिकारी निम्बाहेड़ा कोतवाली रामसुमेर मीणा पुनि द्वारा अनुसंधान अधिकारी सुरज कुमार सउनि मय जाब्ता हैड कानि हरवेन्द्र सिंह, कानि रणजीत, अमित कुमार, रतनसिंह, हेमन्त कुमार, विजय सिंह ने मामले में लुटे गए फोन व आरोपी की तलाश की। कस्बा निम्बाहेडा मे लगे सीसीटीवी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गये तो घटना मे चोरी हुआ मौबाईल फोन जवान उम्र का एक व्यक्ति ले जाता हुआ नजर आया। उक्त हुलिये के व्यक्ति की तलाश व आसूचना संकलन से छीना गया मौबाईल फोन चिकारडा थाना मण्डफिया जिला चितौड़गढ़ निवासी 28 वर्षीय छोटू खान उर्फ लाल मोहम्मद पुत्र नजीर उर्फ वजीर खान के कब्जे में मिला।
मोबाईल फोन को कब्जे पुलिस लेकर जब्त किया गया। आरोपी छोटु उर्फ लाल मौहम्मद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से थाना सर्कल से चोरी हुए अन्य प्रकरणो के माल के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जाकर तीन मौबाईल व एक मोटर साईकिल और बरामद कर जब्त की गई है। आरोपी छोटू उर्फ लाल मोहम्मद से रियलमी कंपनी के दो व वीवो कंपनी के दो मोबाईल एवं एक मोटर साईकिल बरामद की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE