गरोठ। विधानसभा क्षेत्र के खड़ावदा मंडल में विकास पर्व के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं विधायक देवीलाल धाकड़ के आतिथ्य और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा संपन्न हुआ। इस क्रम में सर्वप्रथम मलकाना के प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर दोरा कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया।
ग्राम मलकाना में 12 लाख की लागत से निर्मित सुदूर सड़क का लोकार्पण किया, तत्पश्चात ग्राम पंचायत सेमरोल में 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया साथ ही सेमरोल में 37.85 लाख की लागत से निर्मित बंशीधर गौशाला का भी लोकार्पण किया। ग्राम खड़ावदा में एक करोड़ की लागत से शा उ मा विद्यालय खड़ावदा में बनने वाली बाउंड्री वॉल, मुख्य द्वार, साइकिल स्टैंड का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विधायक देवीलाल धाकड़ एवं प्रभारी मंत्री ने सरकार की अनेक योजनाओं पर संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान, खड़ावदा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पंडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजना पंडा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिल्पा धनोतिया, मंडल महामंत्री श्याम सुंदर सिसोदिया, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीताराम चारण, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवानसिंह चंद्रावत, जनपद सदस्य मुकेश मीणा, गोपाल गरासिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भारत भूषण दुवा, जिला कार्यसमिति सदस्य कैलाश फरक्या, डॉ दयाल रावत, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य बजरंग धाकड़, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर, एससी मोर्चा अध्यक्ष कमलाशंकर महिवाल, मंडल उपाध्यक्ष नानालाल पाटीदार, रामदयाल धाकड़, अशोक फरक्या, वरिष्ठ भाजपा नेता रंगलाल रावत, मीडिया प्रभारी हुकुमचंद रत्नावत, कार्यालय मंत्री कृष्णकांत फरक्या सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, सरपंचगण, कार्यकर्तागण, शासन प्रशासन से एसडीएम रविन्द्र परमार, जनपद सीईओ धर्मेन्द्र यादव, बीईओ भगवान सिंह चौहान एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।