मंडलेश्वर। अवैध मदिरा के विक्रय,संग्रहण, आसवन एवं चौर्यनयन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर जिला- खरगोन शिवराज सिंह वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी, अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी वृत- महेश्वर, कसरावद व सनावद के संयुक्त आबकारी दल द्वारा चोली रोड स्थित सरदार पटेल स्कूल के छात्रावास के कमरे मे निवासरत सागर पिता पोपटराव सस्ते निवासी जिला सतारा (महाराष्ट्र) के कब्जे से 21 पेटी अवैध देशी मदिरा जब्त कर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल द्वारा आरोपी सागर को गिरफ्तार किया गया तथा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आरोपी सागर सस्ते ने पूछताछ में बताया कि उक्त मदिरा मेरे यहाँ प्रदीप पिता मुकेश केवट निवासी मंडलेश्वर द्वारा वाहन मारुति स्विफ्ट से लाकर दी है। उक्त प्रकरण में संलिप्त प्रदीप पिता मुकेश केवट निवासी नवालपुरा मंडलेश्वर को गिरफ्तार कर उक्त वाहन को जब्त किया गया । प्रदीप केवट द्वारा बतलाया गया कि यह शराब मैंने व जितेन्द्र पिता मुन्नालाल मकवाने ने साथ मिलकर अखिलेश पिता रमेश जायसवाल निवासी डेडगाँव से बुलवाई थी। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कार्रवाई में जब्त अवैध मदिरा व प्रयुक्त वाहन का कुल अनुमानित मूल्य रु. 7,84,500/- है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह भदौरिया, देवराज नगीना तथा मुख्य आरक्षक दिलीप मालवीय, आरक्षक शिवनारायण कटारे, सुभाष शर्मा, लोकेन्द्र जायसवाल, यूनुस खान, प्रमिला चौहान शामिल रहे।