BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 12:36 pm
BIG NEWS : मनासा की जनता के अपार स्‍नेह से अभिभूत हुए- मुख्‍यमंत्री चौहान, क्षेत्र के लोगों ने दिल खोलकर किया सीएम शिवराज का स्‍वागत, लाडली बहनों ने लगाया तिलक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिह चौहान सोमवार को नीमच जिले के मनासा में रोड शो किया। रोड शो में मनासा की जनता ने अपार उत्‍साह से शामिल होकर, मुख्‍यमंत्री चौहान का दिल खोल कर स्‍वागत किया। मनासा की जनता सड़क के दोनो ओर कतारबद्ध होकर, घरो की छत से, गेलरी से, दुकानों से, मुख्‍यमंत्री पर पुष्‍पों की वर्षा की। मनासा की जनता के अपार स्‍नेह से मुख्‍यमंत्री चौहान अभिभूत हुए। रोड शो में मनासा की आमजनता का सैलाब उमड पडा। हर कोई अपने प्‍यारे मुख्‍यमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। बहनें अपने प्‍यारे भैया शिवराज‍, तो भांजियां अपने प्‍यारे मामा पर पुष्‍पों की वर्षा कर, खुशी व्‍यक्‍त की। स्‍थानीय जनता ने मुख्‍यमंत्री पर फुलों की वर्षा कर, मुख्‍यमंत्री का हार्दिक स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री शिवराजसिह चौहान ने भी जनता का अभिवादन स्‍वीकार किया, और जनता पर पुष्‍पों की वर्षा की। जनता का अपार स्‍नेह देखकर मुख्‍यमंत्री अभिभूत हुए। जिले की लाडली बहनों ने मुख्‍यमंत्री चौहान का तिलक कर, राखी बांधकर स्‍वागत किया। लाडली बहनों ने प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि देने पर मुख्‍यमंत्री चौहान का आभार व्‍यक्‍त किया। मुख्‍यमंत्री चौहान ने लाडली बहनों के सर पर हाथ रखकर, उन्‍हे आर्शीवाद दिया।    
मुख्‍यमंत्री शिवराजसिह चौहान का रोड शो फ्लोरेन्‍स स्‍कूल मनासा के सामने से प्रारंभ हुआ। स्‍कूल के बच्‍चों ने उत्‍साह से अभिभूत होकर अपने प्‍यारे मामा मुख्‍यमंत्री शिवराजसिह चौहान पर पुष्‍पों की वर्षा की। मुख्‍यमंत्री ने भी बच्‍चों को दुलार किया। मुख्‍यमंत्री चौहान के रथ में सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उदयम विज्ञान एवं प्रोदयोगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सवार थे। जनदर्शन का रथ फ्लोरेन्‍स स्‍कूल से मंदसौर नाका, रानी लक्ष्‍मीबाई चौराहा, तहसील कार्यालय के सामने कारगिल चौराहा, सांडिया चौराहा, मारू पेट्रोल पम्‍प, भाटखेडी बायपास होते हुए, मनासा के शासकीय कॉलेज पर आकर रोड शो का समापन हुआ।
रोड शो के दौरान पटवारी संघ, आजा़द अध्‍यापक संघ, पेशनर्स संघ, जय माता गरबा मण्‍डल, अनुसूचित जाति मोर्चा, मालपानी परिवार, प्रेस क्‍लब मनासा, कोटवार संघ, लाडली सेना, लघु एवं सूक्ष्‍म दाब ईकाई मनासा, अनिरूद्ध मारू मित्र मंण्‍डल, नगर परिषद कुकडेश्‍वर, सहित जगह-जगह विभिन्‍न शासकीय, एवं अशासकीय संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्‍न समाजों के प्रतिनिधियों व्‍दारा स्‍वागत मंच से पुष्‍पवर्षा कर, मुख्‍यमंत्री चौहान का भव्‍य आत्‍मीय स्‍वागत एवं अभिनन्‍दन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE