नीमच। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रोड शो के पश्चात मनासा के श्रीरामचन्द्र विश्वनाथ शासकीय महाविद्यालय में नव निर्मित 3 करोड 53 लाख की लागत से निर्मित 6 कक्षों का लोकार्पण किया एवं परिसर में ही स्थित स्वामी श्री विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगर परिषद मनासा अध्यक्षपति अजय तिवारी, पवन पाटीदार, एवं अन्य जन-प्रतिनिधिगण एवं संभागायुक्त डॉ संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमितकुमार तोलानी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने नवनिर्मित स्वामी विवेकानंन्द भवन शासकीय रामचन्द्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा के भवन का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। नव निर्मित भवन के प्रथम एवं द्धितीय तल पर तीन बडे कक्षों का निर्माण किया गया है। भवन की लागत 353.09 लाख लागत है। निर्माण एजेन्सी लोक निर्माण विभाग भवन थी।