रतलाम। ज़िला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र ज़िला रतलाम द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भरतदास बैरागी, बलवंत भाटी, ज़िला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, मनोज मेहता, राजेंद्र पाटीदार, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, जनअभियान परिषद के ज़िला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, नेहरू युवा केंद्र के ज़िला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, आशा दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक, माता व बहने उपस्थित थे।