रतलाम। ई-कोर्ट अवधारणा अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में चिन्हित न्यायालयीन सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को जूनियर सिस्टम एनालिस्ट वरुणकान्त मिश्रा द्वारा आनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव ने बताया कि ई-कोर्ट सेवा के प्रारम्भ होने से ग्रामीणों को विभिन्न सेवा संबंधी प्रारम्भिक जानकारी ग्राम पंचायत से ही प्राप्त हो जाया करेगी। साथ ही ग्रामीणों हेतु ई-कोर्ट एप का भी प्रचार-प्रसार कराया जाएगा ताकि वे इस सेवा का उपयोग सुगमतापूर्वक कर सके।