बागली। वर्तमान में प्रशासन की लचीली प्रणाली के चलते आज जन कि समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वही जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत अंबाझर कि महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग को लेकर पूर्व में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत बागली, जिला कलेक्टर कार्यालय देवास लिखित में ज्ञापन देकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने अंबाझर जाकर ग्रामीणों की समस्या को समझना उचित नहीं समझा जब स्थानीय प्रशासन का लचीलापन ग्राम की महिलाओं ने देखा तो उन्होंने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलने का रास्ता तय किया मंगलवार की सुबह ग्राम अंबाझर से 60 से अधिक महिलाओं ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भोपाल के लिए रवाना हुई। रेखा चौहान, ममता राठौड़ ने बताया कि कुछ दिनों पहले सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत करी थी। कि उन्हें पात्रता होने के बावजूद भी आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। आज भी उन्हें कच्चे घरों में रहना पड़ा है। जबकि हमारे परिवार मजदरी वर्ग से जुड़े हुए है। लेकिन फिर भी सरकार की योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं उनसे नहीं मिलेंगे और उनकी समस्या नहीं सुनेंगे तब तक वह वापस नहीं लौटेंगी......महिलाओं का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर लंबे समय से हम हमारी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने भी हमारी नहीं सुनी मजबूरन होकर भोपाल का रास्ता चुनना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन की बात की जाए तो कुछ समय से लचीलापन काफी देखा जा रहा है, जिसके कारण अब आम जनता में प्रशासनिक सिस्टम पर से भरोसा उठता दिखाई दे रहा है।