BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 3:28 pm
BIG NEWS : सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बनी संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण यात्रा, जिले में चौथे दिन भी समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर किया भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा का देवास जिले में चौथा दिन है। यात्रा ने बागली विधानसभा के पश्चात खातेगांव विधानसभा में प्रवेश किया जहां पर जगह-जगह पर यात्रा का ग्रामीणों जनों एवं नगर वासियों ने स्वागत किया।
यात्रा में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी यात्रा के साथ चले। यात्रा कन्नौद के पहुंचने पर यात्रा का समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर भव्य स्वागत किया। यात्रा का नागरिकों ने जगह जगह ढोल-ताशों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह कलश यात्रा में भी निकाली गई। महिलाओं ने यात्रा मार्ग पर कई जगह रंगोलिया भी बनाई। इसके पश्चात जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनसमूह को संबोधित किया तथा संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के जीवन के बारे में आमजन को जानकारी दी। 
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, मनीष सोलंकी, पोपेंद्र सिंह बग्गा, भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके पश्चात यात्रा ने सीहोर जिले के लिए प्रस्थान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE