शिवपुरी। जिले की कोलारस तहसील की ग्राम पंचायत रामपुरी के सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में आकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता के खिलाफ राशन की कालाबाजारी करने और राशन प्रदान ना करने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों का कहना कि ग्राम पंचायत रामपुरी तहसील कोलारस के ग्रामीणों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान पिपरियाखेड़ा से राशन सामग्री मिलना तय है। लेकिन दुकानदार ग्रामीणों को 3-3 माह तक का राशन नहीं बांटता है और राशन की कालाबाज़ारी करता है इसलिए शिवपुरी कलेक्टर से निवेदन है कि उसको तत्काल दुकान से हटाकर उसके स्थान पर आदिवासी समुदाय का व्यक्ति नियुक्त कर दिया जाए।