BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 4:52 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर जैन ने की जनसुनवाई, 112 लोगों की सुनी समस्‍याएं, निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए 112 आवेदको की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में जमुनियाकला के कन्‍हैयालाल ने भूमि पर अवैध कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नीमच के ईश्‍वरलाल मेहता ने रोजगार की समस्‍या का निराकरण करवाने, बंगाली कालोनी नीमच के भेरूलाल गाडोलिया ने रूकी हुई पेंशन चालु करवाने, नीमच सिटी के अब्‍दुल हमीद एवं रफीकाबाई ने श्रृवण यंत्र प्रदान करने, नयागॉव के मनोहरलाल, इंदिरानगर नीमच के विजयशंकर जोशी ने स्‍वामि‍त्‍व आधिपत्‍य की कृषि भूमि की नप्‍ती करवाने, जीरन के किशनलाल ने प्रधानमंत्री किसान व मुख्‍यमंत्री किसान सम्‍मान निधि का लाभ दिलवाने, सुवाखेडा के विनोद कुमार नायक ने खाद्यान्‍न पर्ची दिलाने, भाटखेडी के कारूलाल गायरी ने पंचायत सचिव व सहायक से पौधे लगाने के कार्य की मजदुरी दिलवाने, जमुनियाकला के तारांचद ने कृषि भूमि का डायर्वसन करवाने, लासुर की सीताबाई ने बकरी पालन के लिये गये ऋण की सब्सीडी दिलवाने एवं कुण्‍डला की मुस्‍कान डांगी ने छात्रावास मे प्रवेश दिलाने, संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किया।   
इसी तरह सरवानिया बोर के गोपालदास, लीलाबाई, ग्‍वालटोली के कारूलाल यादव, मोडी के मोडीराम, अडमालिया के निलेश, बालकिशन एवं उमाकांत, रेवली देवली के मनोज नागदा, स्‍कीम नं. 9 नीमच की सुनीताबाई, ग्‍वालदेविया के ईश्‍वरलाल, चौथमल एवं शिवलाल, नीमच सिटी के सिदिदक, सावन के लोकेश जैन, धनेरिया रोड की नेहा, योगिता, जेतपुरा के बद्रीलाल, कुकडेश्‍वर की संगीताबाई, बोरखेडीकला के रघुनाथ राजपूत, कुण्‍डला के लक्ष्‍मीनारायण, चंगेरा के सुरेन्‍द्रसिंह राजपूत, बरखेडा गुर्जर के बालुसिंह एवं बामनबर्डी की कमलाबाई आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍या सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE