सरवानिया महाराज। नीमच जिला बनने की पच्चीसवी वर्षगांठ पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में 12 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन नगर परिषद सरवानिया महाराज के भवन पर किया जा रहा है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि अठारह से साठ साल के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते है, इसके लिए पंजीयन किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर ने सभी ऐसे स्वस्थ व्यक्ति जो रक्तदान कर सकते हैं रक्तदान करने के लिए नगर परिषद कार्यालय या आनलाइन क्यू आर कोड स्केन कर पंजीयन कर सकते हैं। रक्त संग्रह का कार्य रेडक्रास सोसायटी नीमच के माध्यम से किया जाना है।