कटनी। सरकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अपने - अपने विभाग की शासकीय परिसंपत्तियों को चिन्हित कर उनकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है। जिन विभागों ने अभी तक आईडी पासवर्ड नहीं बनाया है उन्हे इस के लिए जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
जिला और खंड स्तरीय कार्यालयों से स्कूल परिसरों में अतिक्रमण के संबंध में मिली की शिकायतों पर कलेक्टर संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करें और स्कूल परिसर में अतिक्रमण होने की जानकारी एकत्रित करें।
सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर जानकारी को पोर्टल पर अपलोड कराएं। बैठक में आयुष्मान योजनांतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए कुल आयुष्मान कार्डाे की जानकारी ली गई। इस कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं को संलग्न करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं।
गायत्री नगर अंडर ब्रिज में जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम सहायक यंत्री सुनील सिंह को प्लाटिंग स्थलों का मौका मुआयना करते के लिए कहा गया है। पीआईयू के उपयंत्री के कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कहा है।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया, प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, खनिज अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला ई गवर्नेंस अधिकारी और लोक सेवा के जिला प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।