नीमच। कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक में आज कलेक्टर दिनेश जैन ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत आवश्यक बैठक लेकर रूपरेखा निर्धारित की। 9 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों, शालाओं और नीमच शहर को छोडकर शेष सभी नगरीय निकायो में प्रात: 8 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभात फैरी निकाली जावेगी। प्रभात फैरी में देश भक्ति की गीत गाये जायेगें और गांव वार्ड की मिट्टी लेकर पंच (प्रण) शपथ दिलाई जावेगी। राष्ट्रगान के साथ प्रभात फैरी के समापन स्थल पर ध्वजारोण किया जावेगा। प्रत्येक गांव में कलश यात्रा भी निकाली जावेगी। कलश यात्रा प्रत्येक गॉव से पंचायत मुख्यालय पहुंचेगी। कलश यात्रा में आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, स्वसहायता समूह की सदस्य, एवं ग्रामीणजन भाग लेगें।
इस मौके पर चयनित अमृत वाटिका पर 75 पौधों का रोपण भी किया जाकर, वीरों का वंदन भी होगा। नगरपालिका क्षेत्र नीमच में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत 16 से 19 अगस्त तक गतिविधियां आयोजित की जायेगी। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनधियों को भी आमंत्रित किया जावेगा।