झाबुआ। जिले में सोमवार को कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति मे आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत और समापन किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ हेलिकोपटर से झाबुआ आगमन किया। जगह जगह कमलनाथ का फूल मालाओ से स्वागत किया गया वही सभा स्थल उत्कृष्ट खेल मैदान स्वाभिमान यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कांग्रेस के दीग्गज नेता सुरेश पचौरी, कांतिलाल भुरिया, बाला बच्चन, रामु टेकाम, डॉ विक्रांत भुरिया उपस्थित रहे। ऐसे मे कमलनाथ ने यात्रा के प्रभारी विक्रांत और रामु टेकाम का स्वागत किया वही अपने उद्धभोदन मे कमलनाथ ने आदिवासियों की भूमि के पट्टे देने की नीति को गलत बताते हुए जमीन का मालिक बताया साथ ही एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर कमलनाथ मिडिया से रूबरू हुए जिसमे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की विकास यात्रा को ना निकालते हुए मध्यप्रदेश मे क्षमा यात्रा निकालने पर तंज कसा साथ ही सरकार पर 3 लाख 30 हजार का कर्जा लेकर 25 परसेंट कमीशन लेने का आरोप लगाया वही बाबा बालेश्वर का आयोजन और सभा छिंदवाड़ा मे करने और हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात के सवाल पर कमलनाथ ने देश मे 85ः हिन्दू होना बताया सम्बोधन के बाद कमलनाथ ने अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा के लिए हवाई मार्ग से प्रस्थान किया।