BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2023, 11:15 am
KHABAR : जिले में अन्न उत्सव का आयोजन 10, 11 एवं 12 अगस्त को, हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा निःशुल्क खाद्यान, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में 10 अगस्त से अन्न उत्सव प्रारम्भ होगा। तीन दिवसीय अन्न उत्सव 12 अगस्त तक जारी रहेगा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया गया है कि वह सभी उचित मूल्य दुकानों पर आवंटन अनुसार राशन का प्रदाय सुनिश्चित करें।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले की 521 उचित मूल्य दुकानों पर 10, 11 एवं 12 अगस्त को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सतर्कता समिति एवं दीनदयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अन्न उत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह जुलाई के शेष रहे पात्र परिवारों को नियमित खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जाएगा तथा माह अगस्त का नियमित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। अन्न उत्सव के पर्यवेक्षण हेतु प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों पर नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।हितग्राहियों से आह्वान किया गया है कि यदि उनके द्वारा ईकेवाईसी एवं मोबाइल सेटिंग नहीं करवाई गई है तो उसे दुकान के विक्रेता के पास जाकर अनिवार्य रूप से करवाने में ताकि भविष्य में उनके मोबाइल फोन पर उनके द्वारा कितनी सामग्री दुकान से प्राप्त की गई है उसकी सूचना भी मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पात्र हितग्राहियों से फीडबैक फार्म भी भरवाए जाएंगे। जिले में उक्त आयोजन की मानिटरिंग हेतु मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय से एन सी पैदाम प्रभारी सहायक संचालक को नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा जिले में भ्रमण कर अन्न उत्सव आयोजन की मानिटरिंग की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE