BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2023, 11:59 am
BIG NEWS : राष्ट्रीय व्यापी तिरंगा अभियान, आगामी 12 से 15 अगस्त तक पूरा जिला होगा तिरंगा मय, हर घर, मकान, दुकान, शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं में लहरायेगा राष्ट्रीय ध्वज, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। जिले में आगामी 12 अगस्त से राष्ट्रीय व्यापी तिरंगा अभियान प्रारंभ होगा। इस अभियान के दौरान पूरा जिला आगामी 15 अगस्त तक तिरंगा मय रहेगा। हर घर, मकान, दुकान, शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरायेगा। यह अभियान व्यापक जनसहभागिता से साथ आयोजित होगा। अभियान की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने कल यहां संपन्न हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और इस अभियान को व्यापक जनसहभागिता से आयोजित करने के निर्देश दिये।
बैठक में एडीएम सपना लोवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, अपर कलेक्टर द्वय रोशन राय और राजेन्द्र रघुवंशी सहित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिये अभियान से सभी नागरिकों सहित हर सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों सहित स्वयंसेवी तथा अशासकीय संस्थाओं को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाये। अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं, प्रमुख भवनों, चौराहों, पुलों आदि पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा तिरंगा आधारित की जाये। अभियान के अंतर्गत जगह-जगह रैलियों का आयोजन हो। साइकल और वाहन रैलियां भी निकाली जाये। लाडली बहना सेना के माध्यम से भी रैलियों का आयोजन किया जाये। ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित हो। यह प्रयास किया जाये की पूरा जिला तिरंगा मय हो। उन्होंने निर्देश दिये कि 13 अगस्त को व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
कहा गया कि राष्ट्रध्वज हमारे देश की पहचान और सम्मान का प्रतीक है। यह हमें देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर क्रांतिकारियों का स्मरण भी कराता है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी के भीतर छुपे देश भक्ति की भावना को प्रकट करने का उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर घर में तिरंगा फहराए जाने का संकल्प लिया है। देश का राष्ट्रीय ध्वज सबका है इसलिए यह केवल विशेष स्थानों पर ही नहीं बल्कि हर घर में फहराया जाए। यह प्रयास करें कि अभियान के समापन के बाद सभी नागरिकजन पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज अपने घर में किसी सुरक्षित स्थान पर सम्मानपूर्वक रखें।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE