मल्हारगढ। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विकास खंड के ग्राम पंचायत नैनोरा में सरपंच प्रतिनिधि शिवपाल सिंह शक्तावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिक परिजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में प्रभात फेरी निकल गई।
सरपंच प्रतिनिधि शक्तावत ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव एक विशेष पर्व है जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे देश के स्वतंत्र संग्राम सेनानियों की स्मृति को जीवित और उनकी महानता को समर्पित करना है इस महोत्सव के द्वारा हर उन संग्राम सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने अपने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा थी हमें इस पर्व के अवसर पर उनके साहस बलिदान और त्याग को सलामी देनी चाहिए और उनकी उपलब्धियां को मान्यता भी देनी चाहिए।
इस अवसर पर पंचायत सचिव दशरथ मालवीय, सहायक सचिव देव प्रकाश आर्य, पंच महेंद्र पाटीदार, ठाकुर लोकेंद्र सिंह, ठाकुर रघुराज सिंह, पूर्व सैनिक दिलीप सिंह, जवान सिंह, तुलसीराम, रतन, सुरेश देवडा, मुकेश नायक, दिलीप आर्य, हितेश बैरागी, अवधेश सूर्यवंशी, रामलाल दमानिया, पवन पाटीदार, प्रधानाध्यापक जगदीश, शंभूसिंह शक्तावत, राजेंद्र सिंह शक्तावत, मुकेश भाटी, कमल सिंह शक्तावत, केसर सिंह, मनीष पाटीदार, डॉ दशरथ पाटीदार सहित अनेक ग्रामवासी एवं स्कूल छात्र छात्राएं उपस्थित रही।