गरोठ। मेरी माटी मेरा देश अभियान और आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत आज ग्राम पंचायत कोटडा बुजुर्ग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके नाम से 75 पौधों का रोपण करके अमृत वाटिका का विस्तार किया गया व गांव में प्रभात फेरी निकाली गई है। जिसमें गांव की मिट्टी कलश में भरकर जनपद भेजी जाएगी।
गांव के गणमान्य नागरिक एवं सरपंच बिना बाई कमलेश खेर ने ध्वजारोहण किया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।