नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि जिले में 16 से 20 अगस्त तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जावेगा। इन ग्राम सभाओं में दस्तक अभियान, मिशन इन्द्रधनुष के संबंध में चर्चा की जावेगी।
ग्राम सभाओं में शुद्ध पेयजल, नलजल योजनाओं का रख-रखाव, अमृत सरोवरों का रख-रखाव, ग्राम गौरव दिवस पर चर्चा, वृक्षा रोपण, वर्षा के जल को रोकने के लिए के उपायो पर चर्चा की जावेगी। कलेक्टर ने ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने और सभी विभागों के ग्रामस्तरीय अमले को ग्राम सभाओं में उपस्थित होने के लिए पाबंद करने निर्देश भी दिए है।