नयागांव। बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव समापन अवसर पर देश-भर में मेरी माटी मेरा देश के तहत नगर परिषद नयागांव द्वारा दिनांक 09 अगस्त 2023 को मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे से शासकीय हाई स्कूल स्टेशन रोड नयागांव से प्रभात फेरी प्रारम्भ होकर शासकीय माध्यमिक विद्यालय से कलश यात्रा के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंची। नगर परिषद में पूर्व सैनिकों का सम्मान, पौधरोपण, नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट द्वारा ध्वजारोहण किया। ततपश्चात पंचपर्ण की शपथ ली गयी।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़, पार्षद मदन माली, टीना-विनोद धनगर, भारती-पवन बैरागी, लीलाबाई भील, चांदमल मेघवाल, रोमा-जितेंद्र पांडे, पार्षद प्रतिनिधि पवन बैरागी, जितेंद्र पांडे, विनोद धनगर, छगनसिंह गाडीलोहर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, प्राचार्य मुकेश जैन, प्रधानाध्यापक शोभना, समस्त विद्यालय स्टाफ, समस्त आगनवाडी कार्यकर्ता ललिता लोहार, कृष्णा शर्मा, अनामिका प्रजापत, मीनाक्षी सोनी, विमला पांडेय, चन्द्रकला नागदा, लता शर्मा एवं नगर परिषद समस्त स्टाफ आदि मौजूद रहा।