कुकडेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ पूरे देश भर में 9 अगस्त से हो रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत नगर परिषद कुकड़ेश्वर द्वारा नगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी शासकीय स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी सामूहिक रूप से निकाली गई। नगर परिषद द्वारा मनासा रोड स्थित पार्वती मंदिर से कलश यात्रा निकालकर मंगल वाटिका पहुंचे। जहां पर सामूहिक रूप से नगर परिषद अध्यक्ष उर्मीला पटवा द्वारा झंडा वंदन किया गया एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, नपा अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परमार, उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, महेंद्र पटवा एवं नगर परिषद के पार्षद समस्त कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिला उपस्थित थे। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उत्तर बालिक माध्यमिक विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं की सामूहिक प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग से निकली एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सामूहिक झंडा वंदन कार्यक्रम हुआ एवं सभी ने मिट्टी हाथ में लेकर शपथ ली।