रतलाम। शंकर सवारी समिति की एक बैठक नगर के स्वर्णकार समाज की धर्मशाला पर भंवरलाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वानुमति से समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तीसरे वर्ष भी ओपेंद्रसिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया।
इस वर्ष भगवान अनादिकल्पेश्वर महादेव की कुल चार सवारी, इसमें चौथी अंतिम बड़ी शाही सवारी 11 सितंबर सोमवार को धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया है। साथ ही चारों सवारी के लाभार्थीयों के नामों की घोषणा की गई।
बैठक में गतवर्ष का आय व्यय का ब्योरा प्रदीप पारिख ने प्रस्तुत किया जिसमें 91 हजार रुपए मंदिर जीर्णाेद्धार समिति को देने के बाद एक लाख रुपए की बचत बताई गई। बैठक में शांतिलाल कामरिया, रामप्रसाद राठौड मुनिम, अनिल देसरला, कुशालराव जाधव, अनिमेष जैन, उत्सव गुप्ता, नवीन मीणा, साकेत पोरवाल, भरत कोदिया, घनश्याम सोनी, रमेश पाठक, गौरव भैसोटा, अनिल चौपड़ा, संजय काला सहित कई लोग उपस्थित रहे।
संचालन अनिल भरावा ने व आभार दिनेश त्रिवेदी ने माना। शंकर सवारी इन तारीखों को नगर में निकाली जाएगी- प्रथम सवारी 21 अगस्त सोमवार, दूसरी सवारी 28 अगस्त सोमवार, तीसरी सवारी 4 सितंबर सोमवार और अंतिम शाही सवारी 11 सितंबर सोमवार को धूमधाम से निकाली जाएगी।