गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में इंद्रदेवता को मनाने के लिए ग्रामवासियो द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयत्न किये जा रहे है। गांव की महिलाओं ने भेरु महाराज को रस्सी से बांधकर पुरे गांव का भ्रमण कराया। वहीं दुसरी ओर महिलाओ द्वारा सुबह शिवालय मंदिर को पानी से भर दिया। कांकड भेरुजी का पुजन भी किया गया। रविवार को उज्जैनी भी मनाई गई थी। कल्पवृक्ष स्थल पर इंद्रदेव हवन भी किया गया। रुठे इंद्रदेव को मनाने के लिए ग्रामीण कई प्रकार के उपाय और जतन कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि अब सब्जियों व फसलों को पानी की जरुरत पड़ने लगी है।
बडी संख्या में ग्रामीण भेरु महाराज की सवारी में शामिल हुए है।