नीमच। आजादी का अमृत महोत्सव एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत 09 अगस्त को श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में प्राचार्य डॉ एनके डबकरा ने छात्राओं सहित समस्त स्टॉफ को पंच प्रण शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ डबकरा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के वीर पुरूषों और महिलाओं के सम्मान में 09 अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत इस महाविद्यालय में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी सन्दर्भ में डॉ डबकरा ने छात्राओं को स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ भारत को एक विकसित देश बनाने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने, नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान कर पंच प्रण प्रतिज्ञा को सार्थक करने का आह्वान किया।