मनासा। तहसील के ग्राम नगपुरा के रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति सुंदरलाल पिता हीरालाल गुर्जर उम्र 45 की अज्ञात कारणों के चलते आज मौत हो गई। जिसका मनासा शासकीय चिकित्सालय मे पीएम किया गया।
मनासा शासकीय चिकित्सालय से मिली जानाकारी अनुसार परिजन सुबह सुंदरलाल गुर्जर को अचेत अवस्था में मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा चेकअप किया गया। लेकिन उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है किसी जहरीले जानवर के काटने से मौत हुई है।
परिजनो ने बताया कि सुंदरलाल सुबह किसी काम से खेत पर गया था। काफी देर से नही लोटा तब परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसे तत्काल मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसका मनासा पुलिस ने पीएम करवाया और मामला संज्ञान में लिया है।