मनासा। ग्राम पंचायत भाटखेडी द्वारा पंचायत भवन परिसर में बुधवार को दोपहर 12 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्य्रकम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 9 स्कूली बच्चो ने हिस्सा लिया ।कार्य्रकम से पूर्व सभी स्कूली बच्चों ने गांव मे रैली निकाली। पंचायत परिसर में कार्य्रकम के दौरान शिक्षक कमलेश पाटीदार ने सभी स्कूली बच्चों को जिले सहित राज्य से जुड़ी जानकारी दी। वहीं वीर शहीद महापुरुषों के इतिहास का वर्णन किया।कार्य्रकम के अंत मे नीमच जिले में होने जा रहे आगामी 12 अगस्त को विशाल रक्तदान आयोजन की जानकारी देते हुए रक्तदान के प्रति बच्चो को जागरुक किया व जागरूकता शपथ दिलाई। झंडा वंदन के साथ कार्य्रकम का समापन किया।