मनासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर देवरी खवासा में बुधवार को प्रातः 10:30 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्य्रकम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्य्रकम से पूर्व सभी स्कूली बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। रैली मुख्य मार्गो बस स्टैंड, देवनारायण चौक होती हुई स्कूल परिसर पहुंची।
कार्य्रकम के दौरान शिक्षक राहुल राठौर ने सभी स्कूली बच्चों को जिले सहित राज्य से जुड़ी जानकारी दी। कार्य्रकम के अंत मे नीमच जिले में होने जा रहे आगामी 12 अगस्त को विशाल रक्तदान आयोजन की जानकारी देते हुए रक्तदान के प्रति बच्चो को जागरुक किया व जागरूकता शपथ दिलाई। झंडा वंदन उप सरपंच मदन लाल पाटीदार के द्वारा किया गया व कार्य्रकम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शामिल हुए।