नीमच। जिले के मनासा में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान का विशाल रोड शो एवं जनदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री का यह जनदर्शन एक पीडित बहना संगीता के लिए वरदान साबित हुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को रोड़ शौ के दौरान मनासा निवासी संगीता पति रामचन्द्र राठौर ने एक आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन किया, कि उसका पति ट्रक ड्रायवर होकर एक सड़क दुर्घटना के घायल हो गया है, तथा सिर में गंभीर चोट लगने से उसके ईलाज पर काफी रुपये पैसे खर्च किए जा चुके है, परिवार में अन्य कोई कमाने वाला व्यक्ति नही होने से परिवार का पालन पोषण भी सही से नही हो पा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने पीडित संगीता बाई की पीडा सुनकर, तत्काल एक लाख रुपये की सहायता प्रदाय करने के लिए कलेक्टर दिनेश जैन को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में 9 अगस्त 2023 को उक्त पीडि़त महिला संगीताबाई को एक लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान कर दिया गया है।