नीमच। भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा भारत का नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के पांच प्रण लेकर के छात्रों ने शपथ ग्रहण की। शासन के निर्देशानुसार बुधवार को शाउमावि जनकपुर मोरवन से मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत विद्यालय से गांव तक रैली निकालकर नागरिकों में राष्ट्र एकता एवं देश की माटी पर गर्व करने की प्रेरणा देने हेतु रैली निकाली गई।
रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची, वहां पर ग्राम पंचायत जनकपुर के सरपंच किशोर पाटीदार ने झंडा वंदन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। उपस्थित नागरिकों और विद्यालय के छात्र छात्राओं ने आत्मनिर्भर भारत बनाने एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ एवं पंच प्रण लिए गए। ग्राम पंचायत जनकपुर के सरपंच ने सभी छात्रों से आग्रह किया, कि सभी को अपने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान करना चाहिए तथा सभी को भारत का एक आदर्श नागरिक बनाना चाहिए। ग्राम पंचायत से रैली गांव में भ्रमण करती हुई पुनः उमा विद्यालय जनकपुर पहुंची। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य रोनाल्ड शांतवंन एवं स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।