BREAKING NEWS
KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2023, 5:20 pm
KHABAR : कसरावद में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा में निकला जुलूस, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। विश्व आदिवासी दिवस के विशेष मौके पर तहसील भर में आदिवासी समुदाय द्वारा कसरावद नगर में जुलूस निकालकर अपनी परम्परा और संस्कृति का बखान किया। आदिवासियों के मूलभूत अधिकारों की सामाजिक आर्थिक और न्यायिक सुरक्षा के लिए हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाया जाता है। ऐसे में जिलेभर में आज विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। विधायक सचिन यादव द्वारा आदिवासियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया साथ ही कसरावद क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सचिन यादव ने कहा कि आदिवासी समाज मध्यप्रदेश की पहचान है। आदिवासीयों का दूसरे प्रदेशों में भी मध्यप्रदेश का मान सम्मान बढ़ता है। आदिवासियों की जो भी समस्या होगी उसे कमलनाथ सरकार में निदान किया जाएगा। कार्यक्रम में यादव द्वारा बताया गया के आदिवासियों को शिक्षा में सुधार करना अति आवश्यक है। जब शत प्रतिशत लोग शिक्षित होंगे तो निश्चित रूप से आर्थिक रूप से हर तबके से आदिवासी मजबूत हो पाएंगे। कार्यक्रम का स्वागत मुस्लिम समाज द्वारा भी किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, पार्षद रईस कुरैशी, कांग्रेस कार्यकर्ता आदि शामिल थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE