नीमच। सीएम राइज शाउमा विद्यालय जावद द्वारा विद्यालय परिसर से बीईओ अब्बास अली बोहरा एवं नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली, विद्यालय के प्राचार्य बीके कुमावत एवं पार्षदगणों की उपस्थिति मे भारत माता की जय, वंदे मातरम, मेरी माटी मेरा देश नारो के साथ सभी छात्र एवं छात्राओं की रैली निकाली गई। तत्पपश्चात विद्यालय परिसर में प्राचार्य बीके कुमावत ने झण्डा वंदन कर, राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्य ने शपथ ली एवं अमृत काल के पंच प्रण अपने हाथो मे देश की मिट्टी लेकर संकल्पो को दोहराया।